क्राइम : ज्वेलर्स से लूट के आभूषण के साथ 03 गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
हाथरस- दिनांक 31.10.2020 की सायं थाना हाथरस पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना हाथरस क्षेत्र से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। 
      उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.10.2020 को थाना हाथरस जक्शन क्षेत्र में स्र्वणकार से अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में थाना हाथरस पर अभियोग पंजीकृत कर घटना अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद माल उक्त घटना से संबंधित होना स्वीकार किया। इस संबंध में थाना हाथरस पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विनोद निवासी कुंवरजी नगला की झोपड़ी थाना हाथरस जनपद हाथरस।
2-देवेन्द्र उर्फ छोटू नि0 नगला अमरा थाना मुरसान हाथरस।
3-पुनीत नि0 विजय नगर मुरसान गेट थाना कोतवाली नगर हाथरस।
बरामदगी
1- लूट के 50 हजार रू0 कीमत के आभूषण, सोने की 02 अंगूठी, सोने की 01 जोड़ी कुन्डल, चाॅदी की 02 जोड़ी पायल, चाॅदी की 31 नगर बिछिया, चाॅदी का 01 सिक्का।
2- लूट के 15,000 रू0 नगद।
3-02 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 06 जीवित कारतूस।
4-घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल