त्यौहारों एवं चुनावों के मद्देनज़र पुलिस कार्यवाही 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा त्यौहारों एवं सीमावर्ती राज्य बिहार में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन तथा उ0प्र0 व मध्य प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियत्रंण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर दिनाॅकः10.10.2020 से अभियान चलाने के निर्देश दिये गये,जिसके क्रम में अब तक की कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-
ऽ प्रदेश में 3037 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 98 हजार 573. 65 लीटर अवैध/अपमिश्रित शराब बरामद की गयी।
ऽ अभियान में कुल 60 प्रकरणों में गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।
ऽ गैर प्रान्तों से अवैध शराब की तस्करी/ब्रिकी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में 69 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 15 हजार 791 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
ऽ अवैध शस्त्र/फैक्ट्री/कारतूसों के सम्बन्ध में कार्यवाही
कुल-1027 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।
कुल-378 अवैध शस्त्र बरामद।
कुल-11 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियां बरामद।