अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 13 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी देशवासियों को धन तेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई देते हुए सबके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
     श्री यादव ने कहा कि दीप पर्व के उपरांत गोवर्धन पूजा का पर्व समृद्धि और दीर्घजीवन की शुभकामना के साथ सद्भाव के वातावरण में मनाया जाना चाहिए।