योगी ने बच्चों की गड्ढे में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त कर आर्थिक सहायता के निर्देश दिए

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद ललितपुर में एक ही परिवार के 04 बच्चों की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
   मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।