योगी जी अपना डीएनए टेस्ट कराकर देखिए, वहां नफरत के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा - एमएलसी सुनील सिंह 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान कि विपक्ष के डीएनए में विभाजन है पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है। 
       पार्टी के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन ने मुख्यमंत्री के डीएनए वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान कि विपक्ष के डीएनए में विभाजन है शर्मसार करने वाला है। जबकि पूरी भारतीय जनता पार्टी के डीएनए में ही नफरत भरा हुआ है। 
     एमएलसी सुनील सिंह साजन ने आगे कहा की योगी जी अपने वैचारिक आकाओं के बारे में आप जानते हैं कि नहीं, उनका क्या इतिहास आपको पता है ? आपके वैचारिक आका अंग्रेजों के मददगार, मुखबिर थे। क्रांतिकारियों के खिलाफ उन्होंने बयान दिए हैं जो कि डॉक्यूमेंटेड हैं। आप यह कैसे कह सकते हैं कि सिर्फ आप देश प्रेमी है बाकी लोग देश विरोधी हैं। आप अपना डीएनए जरूर टेस्ट कराइए, नफरत के सिवा कुछ भी नहीं मिलेगा।