तहसील स्तर पर आधुनिक केन्द्रीयकृत महिला हेल्पडेस्क की स्थापना हेतु शाषन का निर्णय लिया - रेणुका कुमार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार ने जनपद के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि तहसीलों पर राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपनी समस्या एवं शिकायतें लेकर आने वाली महिलाआंे की शिकायतों को सुनने एवं उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं पीड़ित महिला/शिकायर्ता को तहसील पर इधर-उधर भटकना न पड़ें, इसके लिए तहसील स्तर पर एक आधुनिक केन्द्रीयकृत महिला हेल्पडेस्क की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया है।
     श्रीमती रेणुका कुमार ने बताया कि महिला हेल्पडेस्क की स्थापना हेतु एक अलग कक्ष स्थापित किया जायेगा, जिसमें तहसील स्तर पर उपलब्ध संसाधनों में से एक कम्प्यूटर एवं पिं्रटर स्थापित किए जायेंगे एवं बिजली, पंखा एवं स्वच्छ पीने के पानी की उचित व्यवस्था होगी। महिलाओं की शिकायतांे को सुनने के लिए तहसील पर तैनात उपयुक्त स्तर की महिला कार्मिक की तैनाती की जायेगी, जो कि व्यवहार कुशल एवं मृदुभाषी हो। महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामाना न करना पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। प्राप्त शिकायतों एवं शिकायकर्ता का विवरण कम्प्यूटर में फीड किया जायेगा। शिकायतों को कम्प्यूटर पर फीड करने के लिए तहसील स्तर पर उपलब्ध ऐसे कर्मी जिनकों कम्प्यूटर पर कार्य करने का अनुभव/ज्ञान हो की रोस्टरवार तैनाती की जायेगी एवं हेल्पडेस्क पर तैनात महिला कार्मिक द्वारा शिकायत की पावती रसीद अपने हस्ताक्षर एवं मुहर सहित शिकायर्ता को प्रदान की जायेगी।
      अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर एन0आई0सी0 द्वारा विकसित महिला हेल्प डेस्क माॅड्यूल पर किया जायेगा। महिला हेल्पडेस्क का तहसीलदार से अन्यून अधिकारी द्वारा नियमित रूप से पर्यवेक्षण किया जायेगा तथा उसका उप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सप्ताह एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक 15 दिवस पर गुणवत्ता एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जायेगी। महिला हेल्पडेस्क हेतु चिन्हित स्थल पर उपयुक्त साइज की वाल पेन्टिंग/बैनर भी लगाया जायेगा तथा साथ ही महिला सशक्तिकरण से सबंधित पोस्टर इत्यादि भी लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए जनपद की प्रत्येक तहसील पर उपर्युक्तानुसार केन्द्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क की स्थापित कर प्रत्येक दशा में 25 अक्टूबर, 2020 तक संचालित कराया जाना सुनिश्चित करे।- इंजेश सिंह