सरकार द्वारा योजनाओं को लागू करने में जाति, मत, मजहब के नाम पर कोई भेदभाव नहीं - मुख्यमंत्री


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा योजनाओं को लागू करने में जाति, मत, मजहब के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया गया। अब हम राशन की सुविधा और पोषाहार की सुविधा महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का कार्य करने जा रहे हैं, इससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, हर ग्राम पंचायत में एक-एक बैंकिंग काॅरेस्पाॅन्डेण्ट ‘सखी’ का गठन करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से हर गांव में एक या दो महिलाओं को अतिरिक्त रोजगार प्राप्त होगा। यह बैंकिंग काॅरेस्पाॅन्डेण्ट बैंकों के साथ जुड़ेंगी और बैंकों में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। गांव के ही काॅमन सर्विस सेन्टर में बैंकिंग काॅरेस्पाॅन्डेण्ट ‘सखी’ द्वारा पैसे का लेन-देन किया जाएगा। इससे माताओं-बहनों को रोजगार भी मिलेगा और सुविधा भी प्राप्त होगी।
            मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लव-जिहाद की समस्या पर पूरी सख्ती से अंकुश लगाने का कार्य करने जा रही है। उच्च न्यायालय, प्रयागराज द्वारा भी कल एक फैसला दिया गया है कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना आवश्यक नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्यता बढ़ाने, अराजकता पैदा करने, छल, छद्म, लोभ, लालच में बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले की जगह जेल होनी चाहिए। ऐसे लोगों को कानून के शिकंजे में लाकर उनकी सम्पत्तियों की जब्ती का कार्य करने के साथ ही, घोषित दुराचारी के रूप में चैराहे-चैराहे पर पोस्टर चस्पा करने का कार्य किया जाएगा।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान देश में बिहार विधान सभा का चुनाव हो रहा है। राज्यों में रिक्त विधान सभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सात विधान सभा सीटों के लिए उप चुनाव हो रहा है। देवरिया की सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री जनमेजय सिंह की दुःखद मृत्यु के कारण रिक्त हुई। भारतीय जनता पार्टी ने देवरिया विधान सभा के उप चुनाव में अपने एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील करने के लिए प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और वे जनता के बीच आज यहां आये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जातिवाद और वंशवाद की राजनीति को समाप्त करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक तबके कोे विकास से जोड़ने का अभियान देश में वर्ष 2014 में प्रारम्भ हुआ। उसी अभियान से आप सभी को पुनः एक बार जोड़ने के लिए हम लोग आज देवरिया आये हैं। अपने पिछले देवरिया भ्रमण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया के विकास से जुड़ी अनेक योजनाओं को लागू किया गया। कोरोना कालखण्ड में जब प्रत्येक व्यक्ति अपने बचाव के लिए प्रयासरत था। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा था, हमारे मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण, पदाधिकारीगण जनता की सेवा का कार्य कर रहे थे। इस कालखण्ड में भी यह जनप्रतिनिधिगण देवरिया में बाढ़ से जनता को राहत दिलाने के कार्य में योगदान देते रहे।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति हमारे यहां सेवा का एक माध्यम है। जनता की सेवा करना और सत्ता होने पर उसे लोक कल्याण के लिए समर्पित करना तथा प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा का माध्यम बनाना, भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेण्डे का हिस्सा है। हमारे लिए पूरा देश एक परिवार है। बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को हम अपना राजनीतिक दायित्व मानते हैं। जबकि कांग्रेस, सपा, बसपा के लिए परिवार ही देश है, परिवार ही समाज है। परिवार के बाहर उनकी दृष्टि नहीं जा सकती है।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही एक सामान्य कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां तक की प्रधानमंत्री बनना भी सम्भव है। वर्ष 2014 में देश की जनता के सहयोग और समर्थन से नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने पर कहा था कि वे देश की राजनीति की धुरी को बदलेंगे। देश की योजनाआंे का लाभ परिवार, जाति, मत, मजहब के आधार पर देने का कार्य 1947 में कांग्रेस ने और आज के विपक्षी दलों की सरकारों ने सत्ता में होने पर प्रारम्भ किया था। प्रधानमंत्री ने राजनीति की धुरी को बदलते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गांव, गरीब, किसान, नौजवान को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास सबका होगा, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं होगा। तभी उन्होंने सबका साथ, सबका विकास का मंत्र दिया।
            मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दुनिया कोरोना से अपना बचाव कर रही थी तब प्रधानमंत्री 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने कार्य कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के वे लोग जो अन्य राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के अन्दर रह रहे थे, उन्हें कोई पूछ नहीं रहा था। उत्तर प्रदेश में कोटा, प्रयागराज से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को तथा प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने एक-एक व्यक्ति को उनके घरांे तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके लिए राशन और भोजन की व्यवस्था की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के कामगारों के साथ बिहार, बंगाल, झारखण्ड और अन्य राज्यों के लोगों को राहत देने का कार्य किया। यह कार्य इसलिए सम्भव हो पाया कि हमारे लिए जनता जनार्दन की सेवा केवल चुनाव का माध्यम नहीं। आपने देखा होगा कि हर एक गरीब को राशन दिया गया। हर एक प्रवासी कामगार को राशन के साथ-साथ भरण-पोषण भत्ता दिया गया। हर एक पटरी व्यवसायी को भरण-पोषण भत्ता दिया गया। पल्लेदार, कुली को भरण-पोषण भत्ता दिया गया। महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये देने की व्यवस्था की गयी। किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि दी गयी। उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस का सिलेण्डर उपलब्ध कराया गया। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजन पेंशन धारकों को 1000 रुपये की अतिरिक्त अग्रिम पेंशन धनराशि भी दी गयी।
           मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी आबादी का राज्य है। किसी भी अन्य राज्य की आबादी उत्तर प्रदेश से आधी है। इसके बावजूद कोरोना से बचाव व उपचार के मामले में प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश ने सबसे अच्छे परिणाम दिये हैं। प्रशासन, कोरोना वाॅरियर्स तथा संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीमारी से बचाने के साथ ही राहत का कार्य भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया की पहचान देवभूमि के रूप में होती है। यह देवरहवा बाबा की पावन साधना स्थली रही है। उनके नाम पर कोई स्थान नहीं था। समाजवादी पार्टी के शासन में उनके आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास हुआ था और बाबा को यहां से वृन्दावन जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था, लेकिन आज देवरहवा बाबा के नाम पर देवरिया में मेडिकल काॅलेज का नामकरण हम लोगों ने किया है। अगले साल से यहां प्रवेश भी प्रारम्भ होंगे। देवरिया, कुशीनगर के नौजवानों को देवरिया में ही मेडिकल शिक्षा मंे प्रवेश मिलेगा। साथ ही, यहीं पर स्वास्थ्य की विशेषज्ञ सेवाएं प्राप्त होंगी।
            मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया में प्रजापति समुदाय तथा जनप्रतिनिधिगण की मांग पर सन् 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के महान क्रांतिकारी शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम पर स्मारक बनाने की स्वीकृति दी गयी है। माटी कला बोर्ड के माध्यम से इस परम्परा से जुड़े लोगों को सम्मान देने का कार्य भी किया गया है। हमारी सरकार ने सोना सुनार के नाम पर एक ब्रिज का नामकरण कर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया है। क्योंकि हमारा मानना है कि इन क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के कारण ही भारत स्वाधीन हुआ और जनता को मतदान करने का अधिकार प्राप्त हुआ है।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवरिया के अन्दर जलजमाव की समस्या का समाधान करने का कार्य प्रारम्भ किया। विगत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष यहां काफी कम पानी आया। आने वाले समय में यहां की जलजमाव की समस्या का समाधान होगा। हमारी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। मकान, शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन की सुविधा, रसोई गैस का कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन हर गरीब को देने का कार्य किया गया।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक पूर्ववर्ती कांगे्रस, सपा, बसपा की सरकारें अपने लिए जी रही थी। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिलती थीं। हमारी सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्ष में साढ़े तीन लाख नौजवानों को प्रदेश में सरकारी नौकरियां दी हैं। आज नौकरी बिकती नहीं है। कोई नौकरी बेचने का प्रयास करता है, तो हमारी सरकार पूरी मुस्तैदी से उसे जेल भेजने का कार्य करती है। सपा की सरकार में नौकरियों की नीलामी होती थी। हमारी सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है। बेसिक शिक्षा में शिक्षकों की भर्ती का कार्य कुशलता से सम्पन्न हुआ है। माध्यमिक शिक्षा में कुशीनगर जनपद की बालिका ने मेडिकल की आॅल इण्डिया परीक्षा में टाॅप किया है। हमारी सरकार उसकी एम0बी0बी0एस0 की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएगी। राज्य सरकार की कार्यप्रणाली के कारण एयरफोर्स से वी0आर0एस0 लेकर रिटायर हुए बालिका के पिता का चयन भी माध्यमिक शिक्षा में एल0टी0 ग्रेड शिक्षक के तौर पर हो गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन्होंने भर्ती के लिए युवाओं को दौड़ते हुए देखा है। उन युवाओं से बात करने पर वे बताते थे कि पूरी तरह से फिट और परीक्षा पास कर लेने पर भी कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकार के समय में उनका चयन नहीं होता है। हमारी सरकार ने पुलिस में 01 लाख 37 हजार नौजवानों की भर्ती की है। इसमें हर जनपद के नौजवानों को अवसर मिला है। हमारी सरकार ने पुलिस, शिक्षकों, विभिन्न विभागों में पूरी पारदर्शी ढंग से भर्ती करने के साथ ही निजी क्षेत्र में 30 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी और रोजगार से जोड़ा है। प्रदेश में 1.5 करोड़ लोगों को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया है। यह कार्य प्रदेश में विगत साढे तीन वर्ष में सम्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संवेदनशीलता प्रदेश के लोगों के प्रति है। राज्य की 24 करोड़ जनता ही हमारे लिए परिवार है। उसके सुख, दुःख, सुरक्षा के साथ खड़ा होना ही हमारा दायित्व है। देवरिया और कुशीनगर की चीनी मिलों को बेचने वाले सपा, बसपा के लोग आप लोगों के बीच किस मुंह से आते हैं। इन लोगों ने यहां के किसानों और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। आज हमारी सरकार एक-एक कर नई चीनी मिले लगाने का कार्य कर रही है। कोरोना नहीं आता तो यहां भी कुछ नये कार्य आगे बढ़ाये गये होते। आप सभी कोरोना को समाप्त करने के कार्य से जुड़िए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नीति भी स्पष्ट है और नीयत भी साफ है। हमारी सहानुभूति किसानों, गांव, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, समाज के प्रत्येक तबके के प्रति है। लेकिन समाजवादी पार्टी की सहानुभूति किसके प्रति है। हमारी सरकार ने आॅपरेशन माफिया चलाया है। 15 वर्षाें तक जो माफिया सत्ता के सरपरस्त बनकर गरीबों, व्यापारियों की सम्पत्ति पर कब्जा करके अवैध सम्पत्ति बनायी थी। आॅपरेशन माफिया में इन माफियाओं की सम्पत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को यह बुरा लगता है। उन्होंने बयान दिया कि इन्होंने सम्पत्ति अर्जित कर ली तो उसे वापस क्यों लिया जा रहा है। हमारा कहना कि माफियाओं से गरीबों की सम्पत्ति वापस लेकर उस पर गरीबों के लिए मकान बनाएंगे और व्यापारियों की सम्पत्ति वापस लेकर उन्हें वापस देंगे। इन माफियाओं को प्रदेश के अन्दर पनपने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014, 2017 तथा 2019 में जनता जनार्दन ने समाजवादी पार्टी की जगह कहां होनी चाहिए, यह तय कर दिया है। जिनकी सहानुभूति अपराधियों और माफियाओं के प्रति हो उन्हें सफलता नहीं मिलनी चाहिए। समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगों की नई श्रृंखला प्रारम्भ करने के लिए रोज नये षड़यंत्र करती है। हमने भी तय किया है कि प्रदेश में दंगाइयों की जगह या तो जेल होगी या कहीं और होगी। प्रदेश में उनकी कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है और आगे भी नहीं होगा, क्योंकि हम दंगे न होने देेने के लिए कृतसंकल्प हैं।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केवल बोलते नहीं हैं, करके दिखाते भी हैं। भगवान राम के भव्य राम मन्दिर निर्माण का शुभारम्भ हो चुका है। साथ ही, हमने यह भी तय कर दिया है कि जो प्रदेश के अन्दर दंगा करेगा, गरीब, किसान, व्यापारी की सम्पत्ति पर जबरन कब्जा करेगा, बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अभी हमारा मिशन शक्ति का कार्यक्रम चल रहा है। दीपावली के बाद यह आॅपरेशन शक्ति में बदलने वाला है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास में बाधक तत्वों को अराजकता फैलाने की कोई छूट नहीं देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के अभियान के साथ आप सबको जोड़ने के लिए यहां उपस्थित हुई है। हम लोगों ने विकास किया है, सुरक्षा दी है, निवेश का बेहतर वातावरण दिया है, बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को दिया है। केन्द्र व राज्य सरकार आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को मनोबल बढ़ाने के हित में आप सबके द्वारा दिया गया समर्थन देवरिया व पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।