सपा जिला कार्यालय पर डाॅ0 लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर उनको भवभीनी श्रद्धांजलि दी गई 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ १२ अक्टूबर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं महासचिव शब्बीर अहमद खान की उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक एवं समाजवादी विचारधारा डाॅ0 राममनोहर लोहिया जी की 53वीं पुण्यतिथि पर उनको भवभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा दिये सिद्धांतों एवं विचारों पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जयन्त ने कहा कि डाॅ0 राममनोहर लोहिया जी का जन्म 23 मार्च 1910 में उत्तर प्रदेष के अकबरपुर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होंने साइमन कमिशन के बहिष्कार के लिए छात्रों के साथ आन्दोलन भी किया। देश की आजादी के लिए लाहिया जी कई बार जेल भी गये, साथ ही ‘‘भारत छोड़ो आन्दोलन’’ को धरातल स्तर पर पूरे देष में फैलाया। 12 अक्टूबर 1967 को 57 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया।
            कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप सिंह यादव, विधायक अम्ब्रीष सिंह पुष्कर, पूर्व विधायक इन्दल रावत, पूर्व लोकसभा प्रत्याषी सी0एल0 वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याषी अनुराग यादव, राजबाला रावत, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, महेष सिंह लोधी, कुमकुम यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह 'रवि', महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शषिलेन्द्र यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो0 सालिम, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाष, महासचिव सिद्धार्थ आनन्द, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनोज पाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेष रावत, सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रषेखर यादव, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुषील यादव ‘गुड्डू’, जिला सचिव डाॅ0 संतोष रावत, सुहागवती, रंजना शर्मा, कामिनी पटेल, सुधा यादव, मनोज यादव, मो0 अकरम, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिला महासचिव मनोज कुमार यादव, युवजन सभा जिलामहासचिव गोविन्द यादव, महोना चेयरमेन एन0इषरत बेग, नगराम चेयरमेन मो0 सुफियान, व्यापार सभा कोषाध्यक्ष संजय यादव, षिवम ‘गोलू’, आर0पी0 यादव, त्रिभुवन यादव, वीरू सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।