संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विविध विभागों द्वारा अभियान चलाकर कार्य किये जा रहे - वी0 हेकाली झिमोमी

 
वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 अक्टूबर। प्रदेश में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए इस समय विविध विभागों द्वारा अभियान चलाकर कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में त्योहारों के आगमन को देखते हुए नगर विकास विभाग द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
           यह जानकारी देते हुए सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग, वी0 हेकाली झिमोमी ने अवगत कराया है कि वर्तमान माह में 01 से 31 अक्टूबर तक इस वर्ष का तृतीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अन्तर्विभागीय सहयोग से चलाये जा रहे इस अभियान में नगर विकास विभाग द्वारा साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग, एंटीलार्वा छिड़काव, पेयजल व्यवस्था, जन-जागरूकता, सड़कों का गड्डामुक्तिकरण, प्रवर्तन और विसंक्रमण के कार्य सम्पादित कराये जा रहे हैं।
सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने अवगत कराया है कि नगर विकास विभाग द्वारा साफ-सफाई अभियान के तहत 5067 कार्यस्थलों को कूड़ा मुक्त कराया गया, जबकि अन्य निकायों नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों में 17527 कार्यस्थलों को गार्वेज मुक्त कराया गया है। इस अवधि में प्रदेश के नगर निकायों के 3968 वार्डों में एंटी लार्वा छिड़काव, 2028 वार्डों में फॉगिंग कराई गयी, जबकि अन्य निकायों में 27058 वार्डों में एंटी लार्वा छिड़काव, 24866 वार्डों में फॉगिंग कराई गयी। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में नगर विकास विभाग द्वारा इस अवधि में निगम के 2041 तथा अन्य निकायों के 10017 हैंडपंप भी सही कराये गए।
            संक्रामक रोगों को रोकने हेतु साफ-सफाई के प्रति विशेष जागरूकता लाने के लिए नगर निगम में 541तथा निकायों में 2337 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। नगर निगम की 1720 तथा निकायों को 5706 सड़कों को गड्ढा मुक्त भी कराया जा चुका है। रोगों के प्रसार को रोकने के लिए नगर निगम के 65006 तथा निकायों के 15099 स्थलों पर विसंक्रमण हेतु रासायनिक छिड़काव कराया गया है।
जनता में संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने सम्बन्धी नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए प्रवर्तन कार्यवाही भी नगर विकास विभाग द्वारा की गयी है। मास्क न पहनने, गंदगी फैलाने, सार्वजानिक स्थलों पर थूकने के सम्बन्ध में नगर निगम में 1691 लोगों का चालान कर 176944 रूपये कीधनराशि तथा अन्य निकायों में 19466 लोगों का चालान कर 103914 रूपये की धनराशि वसूली गयी है।: डा0 सीमा गुप्ता