समस्याओं से जूझ रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने ज्ञापन दिया 

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 22 अक्टूबर। किसानों की धान की फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किये जाने, लखनऊ जनपद के बन्द पड़े धान क्रय केन्द्रों को तत्काल खोलने, मलिहाबाद क्षेत्र में धान की खरीद हेतु नया क्रय केन्द्र स्थापित किये जाने, नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों की मनमानी कटौती बन्द करने, गन्ना किसानों के बकाये का तत्काल भुगतान कराये जाने, निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गयी बढ़ोत्तरी को सरकार द्वारा तत्काल वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने एवं कृषक भाइयों को छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकशान को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था बनाने के सम्बन्ध में महानगर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट लखनऊ में कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
     महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की भांति लखनऊ के हमारे अन्नदाता किसानों को भी उपरोक्त समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों का हित पार्टी के लिए सर्वोपरि है और उनकी उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए कांगे्रस पार्टी बार-बार सड़कों पर अपना संघर्ष करती रहेगी।
         इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, वीरेन्द्र मदान, लखनऊ प्रभारी रमेश शुक्ला, डाॅ0 शहजाद आलम, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड्डा, सिद्धिश्री, सत्येन्द्र वर्मा आदि मौजूद थे।