राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत अवशेष राज्यांश निर्गत करने हेतु शासन ने दी मंजूरी 

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 20 अक्टूबर।  प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा दिए गए केन्द्रांश रू0 8884.00 लाख के सापेक्ष अवशेष राज्यांश रू0 1593.32 लाख निर्गत करने हेतु शासन ने मंजूरी दे दी है।
ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा अवमुक्त केन्द्रांश के सापेक्ष पूर्व मंे रू0 4329.35 लाख राज्यांश निर्गत किया जा चुका है। आज अवशेष राज्यांश अवमुक्त करने की स्वीकृति दी गई है। इस राशि का आहरण प्रदेश के महानिदेशक परिवार कल्याण की संतुष्टि के बाद हो सकेगा और आवश्यकतानुसार ही किया जा सकेगा। केन्द्रांश का व्यय हो जाने के बाद ही राज्यांश का आहरण किया जायेगा।- डा0 सीमा गुप्ता