राष्ट्रीय लोकदल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 02 अक्टूबर। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद और उपस्थिति पार्टीजनों ने दोनो महान विभूतियों के चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अपित किये और गांधीजी के बताये गये सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुये देष की सीमा पर तैनात जवानों और देष की सेवा में तत्पर किसानों के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास का संकल्प लिया।
       इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, चन्दकांत अवस्थी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष अष्विनी प्रताप सिंह, इकराम सिंह, हरपाल यादव, सम्राट सिंह चौहान, स्वतंत्रलता यादव सहित सभी ने बापू और शास्त्री को नमन किया।