प्रधानमंत्री ने आज कोविड-19 जन जागरूकता के लिए जन आंदोलन अभियान का शुभारम्भ किया - नवनीत सहगल


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ ८ अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिनांक 08 अक्टूबर, 2020 को कोविड-19 जन जागरूकता के लिए एक जन आंदोलन अभियान का शुभारम्भ किया है। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील की है। उसी क्रम मंे आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में उपस्थित मंत्रियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मा0 प्रधानमंत्री जी के जन आंदोलन अभियान में जुड़ने के लिए संकल्प/शपथ दिलायी तथा प्रदेश के सभी जनपदों में भी जगह-जगह यह शपथ दिलायी गयी है। इसके लिए पूरा अभियान चलाया जायेगा कि प्रधानमंत्री का अभियान/आह्वाहन को घर-घर, गांव-गांव पहुचाया जाए। कोविड-19 से जीतने के लिए प्रधानमंत्री जी के संदेश ‘‘मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोएं, सामाजिक दूरी का अनुपालन करे और दो गज की दूरी‘‘ का अभ्यास करे। कोरोना के विरूद्ध लड़ाई जीतने के लिये हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन को सफल बनाये। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर माॅस्क न पहनने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।  
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे है ऐसे समय में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,67,082 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,13,75,818 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना सेे संक्रमित 3,376 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,690 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,78,662 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में 42,552 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 20,205 लोग हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 1,34,416 क्षेत्रों में 4,07,653 टीम दिवस के माध्यम से 2,64,75,575 घरों के 13,09,33,888 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज 14,834 हाॅट स्पाॅट एरिया है। उन्होंने कहा कि हाॅट स्पाॅट एरिया में 224 की कमी आयी है। प्रदेश के 15,047 कन्टेनमेंट जोन के 1,165 थानान्तर्गत, 10,91,008 मकानों के 60,27,045 लोगों को चिन्हित किया गया है।
श्री सहगल ने बताया कि कोरोना की वजह से जो आर्थिक गतिविधियाॅ प्रभावित हुयी थी, उसे पुनः संचालित कराने का प्रयास हो रहा है। बैंको के माध्यम से आत्मनिर्भर पैकेज में ईकाईयों को ऋण की सुविधा उपलब्ध हो रही है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाईयां क्रियाशील हैं जिसमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.54 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को रूपये 14,319 करोड़़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4.34 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रूपये 10,613 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये गये हैं। प्रदेश में    64 हजार से अधिक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है।
श्री सहगल ने बताया कि किसानों के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। धान क्रय का कार्य प्रगति से कार्यरत है। इस बार प्रदेश सरकार ने 1000 अतिरिक्त धान क्रय केन्द्र स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि किसान धान क्रय केन्द्रों पर धान अवश्य ले जाए। किसान यह भी सुनिश्चित करें की धान सूखा हो और नमी न हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र संचालित है।: संजय कुमार/अशोक कुमार/इंजेश सिंह