प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट, लेकिन सावधान रहने का - नवनीत सहगल


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 22 अक्टूबर। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। मुख्यमंत्री ने आज बाढ़ प्रभावित किसानों को 113 करोड़ रूपयें उनके खाते में हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री कल मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगभग 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है उसका उद्घाटन करेंगे तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के 3000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,744 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.76 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,484 करोड के ऋण वितरण किया गया है।
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संबधित जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर इस कार्य में लगे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 1,78,141.43 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 28,395.55 मी0टन की गयी थी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी किसान को समस्या न हो और सभी अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण करे। 10 क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है।
     प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,57,696 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,36,03,679 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2402 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2581 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,27,937 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 92.25 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 29,131 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट हो रही है। होम आइसोलेशन में 13,679 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,60,186 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,46,507 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2514 लोग ईलाज करा रहे है। प्रदेश में सर्विलांस द्वारा 4,29,476 टीम दिवस के माध्यम से 2,75,82,836 घरों के 13,58,49,066 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 2674 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,56,746 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।
      श्री प्रसाद ने बताया कि हमारे प्रदेश के समस्त जनपदों में जो पीक आया वो अलग-अलग तिथियों में आया। पूरे प्रदेश में जो पीक आया वो बहुत सीमित रहा। 04-09 अगस्त में 09 जनपदों में पीक आया, 13-18 अगस्त में 09 जनपदों में, 21-27 अगस्त में 03 जनपदों में 02-07 सितम्बर में 10 जनपदों में 08-15 सितम्बर में 24 जनपदों में, 16-24 सितम्बर में 16 जनपदों में, 30 सितम्बर से 07 अक्टूबर के मध्य 04 जनपदों में एक्टिव केस आये थे। अब लगभग प्रदेश के समस्त जनपद में एक्टिव केसों मे लगातार गिरावट आ रही है।- इंजेश सिंह/जयेन्द्र सिंह