मिशन शक्ति अभियान के अंर्तगत महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 20 अक्टूबर। मिशन शक्ति अभियान के अंर्तगत महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसके माध्यम से महिलाओं और बच्चो को उनके अधिकारों एवं उनके लिए प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। विभाग द्वारा मुख्यालय स्तर से समस्त जनपदों को महिलाओं तथा बच्यों के प्रति हिंसा से रोकथाम, संबंधित कानूनों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर ष्विषय सामग्री तैयार कर भेजी गई है। इसके साथ ही सभी जनपदों को विभिन्न विषयों पर ऑडियो एवं वीडियो सदेश, मूवी आदि प्रेषित की गई है। समस्त जनपद में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रतिदिन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
            महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मिशन शक्ति के सफल संचालन हेतु 12 अक्टूबर तथा 15 अक्टूबर को राज्य स्तर पर दोनों विभागों के उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारियों, जिला-प्रोबेशन अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, संरक्षण अधिकारियों, केन्द्र प्रशासकों तथा महिला कल्याण अधिकारियों, स्वंयसेवी संस्थाओं व चाइल्डलाइन के प्रतिनिधियों सहित लगभग 1500 अधिकारियों/प्रतिभागियों  का मिशन शक्ति के क्रियान्वयन तथा विषय सामग्री पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण किया गया।   1500 अधिकारियों/प्रतिभागियों द्वारा अपने जनपदों में कार्यरत लगभग 3,50,000 स्टॉफ/स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मिशन शक्ति के क्रियान्वयन तथा विषय सामग्री पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण किया गया था, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका के साथ-साथ जिला बाल संरक्षण ईकाई, वन स्टॉप सेन्टर तथा महिला शक्ति केन्द्र के कार्मिक शामिल हैं।
       महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारा 17 अक्टूबर 2020 को राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास द्वारा मुख्यालय से रैली के माध्यम से मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया था। महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम हेतु जनपद, ब्लॉक तथा ग्राम स्तर पर मोबाइल एल0ई0डी0 वैन रैली का आयोजन किया गया। 18 अक्टूबर 2020 को पॉक्सो कानून के अंतर्गत बच्चों को यौन हिंसा से बचाव के अंतर्गत संचालित समस्त संस्थाओं सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आडियो एवं वीडियो डिस्प्ले के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा चर्चायें की गयी। इसी तरह 19 अक्टूबर 2020 को लैंगिक समानता, घरेलू, हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, दण्ड, सहायता, पुनर्वास पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये। 17 से 19 अक्टूबर 2020 तक कुल 2,55,268 गतिविधियां संचालित की गयी, जिसमे 79,50,031 लोगों तक मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया गया।- धर्मवीर खरे