महिलाओं एवं बाल अपराधों के प्रति जन जागरूकता हेतु एसीएस व डीजीपी की बैठक

 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 अक्टूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं एवं बाल अपराधों के प्रति जन जागरूकता लाये जाने के लिये विशेष अभियान चलाने की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिवए गृह अवनीश कुमार अवस्थी व पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी के समक्ष आज लोकभवन स्थित सभा कक्ष में विशेष अभियान की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण अपर पुलिस महानिदेशक 1090, सुश्री नीरा रावत द्वारा किया गया।
      अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि सभी विभागों यथा. चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षाए उच्च शिक्षाए माध्यमिक शिक्षाए बेसिक शिक्षाए श्रम एवं सेवायोजनए पुलिसए पंचायती राजए ग्राम विकासए सूचना एवं जनसम्पर्क आदि विभागों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान हेतु आगामी 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने के लिए पूरे प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। महिलाओं व बच्चों को आत्मसुरक्षा हेतु सशक्त बनाने व प्रदेश के सभी बच्चोंए महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदेश के जनपदों की पुलिस व अन्य विभागों के माध्यम से पहुंचायी जायेगी।
      पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदोें में थानों व अन्य विभागों के माध्यम से स्कूलध्काॅलेजों में संबंधित पोस्टर चस्पा कराये जाने तथा जन जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा प्रचार.प्रसार करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही यह निर्देश भी दिये गये है कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व उनके द्वारा दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण विशेष अभियान चलाकर कराया जाय।- दिनेश कुमार सिंह