महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर शत शत नमन किया 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अक्टूबर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आदिकवि और कालजयी महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर परिवर्तन चैक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर शत शत नमन करते हुए उनको याद किया।
      प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस मौके पर कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को जनजन तक पहुँचाने का काम किया। समाज मे नैतिक बल,  समानता, बंधुत्व प्रेम और समरसता का एक नया मापदंड स्थापित किया जहाँ एक युवराज एक राजकुमार एक सबरी एक निषादराज कोलभील समाज के अंतिम छोर से उच्च पायदान तक एक साथ प्रेम, समरसता और बंधुत्व के साथ बड़े लक्ष्य की प्राप्ति कर एक उच्च उदहारण प्रस्तुत करते है।