क्राइम : लूट के स्वर्णाभूषणों के साथ 07 गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
बुलन्दशहर 7अक्टूबर। दिनांक 07.10.2020 को थाना खुर्जानगर कोतवाली टाण्डा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम भांदवा से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के आभूषण बरामद हुये।
       उल्लेखनीय है कि वादी से खुर्जा बाईपास फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में थाना खुर्जानगर पर मु0अ0सं0 740/2020 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद माल को उक्त घटना से संबंधित होना स्वीकार किया। इस संबंध में थाना खुर्जानगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार अभियुक्त - 
 1-प्रेम कुमार नि0 ग्राम दुवारी कलां थाना गुन्नौर सम्भल।
 2-गिर्राज नि0 ग्राम दुवारी कलां थाना गुन्नौर सम्भल।
 3-सुरेन्द्र कुमार नि0 ग्राम दुवारी कलां थाना गुन्नौर सम्भल।
 4-किरनपाल नि0 ग्राम इन्दौर खेड़ा थाना डिबाई बुलन्दशहर।
 5-सूरज नि0 ग्राम रूपबास थाना अनूपशहर बुलन्दशहर।
6-अशोक नि0 ग्राम सोंझना झाया थाना खानपुर बुलन्दशहर। 
7-गीता नि0 ग्राम भांदवा थाना खुर्जानगर बुलन्दशहर।  
बरामदगी -
 1- लूट के लगभग 02 लाख रूपये कीमत के आभूषण।
 2-02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित कारतूस।