कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने गांधी जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के पशुधन मत्स्य विकास एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
        राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में श्री चैधरी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरी दुनिया की अमूल्य धरोहर हैं। उनके विचार सिद्धान्त तथा सत्य एवं अहिंसा के सिद्धान्त लम्बे समय तक पूरी मानवता के लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके विचार आज के दौर में और भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने जयन्ती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की कामना की है।- निधि वर्मा