कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के अधीक्षक सवंर्ग के अधिकारियों की अन्तिम वरिष्ठता सूची जारी - अवनीश कुमार अवस्थी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के अधीक्षक सवंर्ग के 58 अधिकारियों की अन्तिम वरिष्ठता सूची आज जारी कर दी गयी है।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने इस सम्बंध में मिली आपत्तियों का निस्तारण करते हुये आज अधीक्षक संवर्ग के 58 अधिकारियों की अन्तिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों की अन्तिम वरिष्ठता सूची इसकेे पूर्व वर्ष-2015 में जारी की गयी थी।