कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह टूंडला में प्रत्याशी स्नेह लता बबली के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
टूंडला। कांग्रेस के प्रवक्ता व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक सिंह आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे  टूंडला आकर कांग्रेस प्रत्याशी स्नेह लता बबली के चुनाव  प्रचार में 1:00 बजे टूंडला आएंगे और प्रेस को सम्बोधित करेंगे।
           अशोक सिंह को यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोहित चौधरी एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सौंपी है। अशोक सिंह टूंडला आकर वरिष्ठ जनों, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई  एवं कांग्रेस के अन्य फ्रंटल संगठनों से मुलाकात कर चुनाव की रणनीति को अमली जामा पहनाएंगे।