धान क्रय केन्द्रों के द्वारा 1,54,256.62 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 20 अक्टूबर। मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 1,54,256.62 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। गत वर्ष इस अवधि में 21542.59 मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग 07 गुना अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 21357 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 96.478 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 27122.70 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 2.80 प्रतिशत की खरीद हो चुकी है।-सरिता वर्मा