बुलन्दशहर में न्यायालय कक्ष निर्माण हेतु 400 लाख स्वीकृत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद बुलन्दशहर में 19 न्यायालय कक्ष के निर्माण हेतु 400 लाख (चार करोड़) रूपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस सम्बन्ध में न्याय विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निर्देशित किया गया कि इस कार्य को 31 मार्च, 2021 तक पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है।- अजय द्विवेदी