अखिलेश यादव ने विधान परिषद सदस्य डाॅ0 दिलीप सिंह के पिता श्री फूलन यादव के निधन पर गहरा शोक जताया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ १२ अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद जनपद के समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य डाॅ0 दिलीप सिंह के पिता श्री फूलन यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
     उन्होंने शोक संतप्त परिवार से संवेदना जताते हुए उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
श्री यादव का निधन आज दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को बीमारी के कारण हो गया।