अखिलेश ने यूथ ब्रिगेड के पूर्व रा0अध्यक्ष गौरव दुबे के निधन पर गहरा शोक जताया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
     गौरव दुबे काफी समय से कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे थे। विदेश में उपचार के बावजूद उनको राहत नहीं मिली। आज मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बैकुण्ठधाम में अंत्येष्टि के समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से गौरव दुबे के पार्थिव शरीर पर विधायक संग्राम सिंह यादव तथा एमएलसी राजेश यादव, आनन्द भदौरिया ने श्वेत पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।