75 वर्षीय/असहाय बुजुर्ग महिला की जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में जहां महिलाओं की प्रताड़ना संबंधित बड़े-बड़े मामले प्रकाश में आ रहे हैं वहीं महिलाओं को असहाय समझकर भूमाफिया भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में पीछे नहीं हट रहे हैं।
       ऐसा ही एक मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित अमराई गांव, बुध विहार फेस -1 का प्रकाश में आया है, जहां 75 वर्षीय/असहाय पीड़ित बुजुर्ग महिला को असहाय समझ कर दबंगों द्वारा लगातार उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य जारी है। पीड़ित की माने तो अवैध रूप से कब्जा करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि लेखपाल संजय त्रिपाठी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रजिस्ट्री 2004 में उसके नाम इंद्राज है, जिसके बावजूद लगातार दबंगों द्वारा अवैध रूप से लगभग 2000 स्क्वायर फीट के प्लाट पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि समाज में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका बहिष्कार करना होगा, अन्यथा ऐसे कलंकित व्यक्ति दीन-दुखियों के असमान्य जीवन को और नर्क बना देंगें।