पुलिस स्मृति दिवस-2020 परेड सम्पन्न


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 20 अक्टूबर। आज दिनांक 21-10-2020 को प्रातः पुलिस लाइन लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। एच0सी0 अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के आगमन पर परेड स्थल पर उन्हें सलामी दी गयी। परेड कमाण्डर सन्तोष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ, अतुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, ए0टी0एस0 लखनऊ, सेकेण्ड कमाण्डर, श्री अवध सिंह, सहायक सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, तृतीय कमाण्डर रहे। परेड में पीएसी, नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, जीआरपी, एटीएस, आरआरएफ, अग्निशमन दल एवं एसडीआरएफ पुलिस की कुल 12 टुकड़ियाॅ सम्मिलित हुई। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। एच0सी0 अवस्थी पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, बी0के0 सिंह एवं रवि जोसफ लोक्कू, अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 के साथ मुख्यमंत्री सलामी मंच पर पहुॅचे। परेड द्वारा उन्हें सलामी दी गयी, तत्पश्चात् सहायक सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर श्रीमती वंदना सिंह द्वारा शहीद पुस्तिका को ससम्मान सलामी मंच तक लाया गया। जहाॅ पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री ने शहीद पुस्तिका को सलामी मंच पर प्रतिस्थापित किया।
      पुलिस महानिदेशक द्वारा शहीद पुलिसजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभर में 01 सितम्बर 2019 से 31 अगस्त 2020 तक शहीद हुए 264 पुलिसजनों की प्रदेशवार जानकारी दी गयी। उ0प्र0 के 09 पुलिसजनों 1.स्वर्गीय देवेन्द्र मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर नगर,  2.स्वर्गीय अनूप कुमार सिंह, उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस कानपुर नगर,  3. स्वर्गीय महेश कुमार यादव, उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस कानपुर नगर, 4.स्वर्गीय नेबूलाल, उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस जनपद कानपुर नगर  5.स्वर्गीय जितेन्द्र पाल, आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद कानपुर नगर, 6- स्वर्गीय सुल्तान सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद कानपुर नगर, 7- स्वर्गीय राहुल कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस कानपुर नगर, 8- स्वर्गीय बबलू कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद कानपुर नगर, 9-स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार मौर्य,  मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद अमेठी के विषय में जानकारी  देते  हुए पुलिस महानिदेशक,  उ0प्र0 ने कहा  कि आज हम अपने उन वीर साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये यहां एकत्र हुए हैं जिन्होने कर्तव्य की वेदी पर गत एक वर्ष में अपने प्राण न्यौछावर किये हैं। धन्य हैं, वे बहादुर पुलिसजन जिन्होंने दृढ़ता से कर्तव्य पालन करते हुये जीवन का बलिदान किया।
       मृत्यु तो केवल भौतिक अस्तित्व को ही समाप्त कर पाती है किन्तु वीरों की वीरगाथायें सदैव जनमानस को प्रेरणा देती है। वीर शहीद, काल एवं समय से परे होते हंै। ऐसा ही इतिहास इकसठ (61) वर्ष पूर्व का है। 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगी थी। अचानक शत्रु सेना ने उसे घेर लिया परन्तु हमारे 10 जवानों ने, अपने अदम्य साहस व शौर्य का परिचय देते हुए, मातृभूमि की रक्षा में जबाबी कार्यवाही करते हुये, कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। इन्ही वीर सपूतों की याद में सभी प्रदेशों की पुलिस तथा सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम शहीद पुलिसजनों को याद करते है, नमन करते हैं एवं अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। मैं इन दिवंगत पुलिसजनों को समस्त पुलिस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हॅू और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हॅू। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि उनके परिवारीजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसके बाद शहीद पुस्तिका वापस प्राप्त कर वाहक द्वारा शहीद स्मारक स्थल तक ले जायी गयी।
      शहीद स्मारक स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह एवं अपर मुख्य सचिव सूचना तथा पुलिस/प्रशासनिक/सेना के अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन् किया गया। पुलिस बलों ने शहीदों को सलामी दी तथा शोक प्रदर्शित किया।
        इस अवसर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा संबोधन के उपरांत शहीद पुलिसजनों के परिजनों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछंते हुये उन्हे ढाढंस बंधाया गया।