सुहेलदेव समाज पार्टी के कोआर्डिनेटर ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 13 सितम्बर। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुहेलदेव समाज पार्टी के मुरादाबाद मंडल के कोआर्डिनेटर रोहिताश शर्मा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।