शासन ने कानपुर नगर एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के लिए सुरक्षा/अग्निशमन सेवाओं हेतु 4,66,49,694.00 रूपए की स्वीकृति दी 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 सितम्बर। उत्तर प्रदेश शासन ने कानपुर नगर एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के लिए प्रदान की गयी सुरक्षा/अग्निशमन सेवाओं हेतु अवशेष धनराशि 4,66,49,694.00 रूपए (चार करोड़ छाछठ लाख उन्चास हजार छः सौ चैरानवे रूपए) की स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
     धनराशि का आहरण केवल तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। आहरित धनराशि के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण-पत्र यथा समय शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन के लिए होगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है। -रेहान अब्बास