सपा ने कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 25 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पर जनपद लखनऊ में 25 सितम्बर 2020 को जिला/महानगर समाजवादी पार्टी लखनऊ द्वारा किसानों एवं श्रमिकों के हितों पर आघात पहुंचाने वाले कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट लखनऊ पर सौंपा गया। 
      किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक भारत सरकार लाई है, उससे किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जायेगा। कृषि उत्पादन मण्डी की समाप्ति और विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिष्चित न होने से किसान अब औनेपौने दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हो जायेगा। गेेहूं, धान की फसल को आवष्यक वस्तु अधिनियम से हटाये जाने से किसान को बड़े आढ़तियों और व्यापारियों की शर्तों पर अपनी फसल बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा। संसद से पारित श्रमिक कानून से श्रमिकों के हित बुरी तरह प्रभावित होंगे। इन जनविरोधी कानूनों को लेकर किसानों में भारी आक्रोष व्याप्त है, जिस कारण किसान जगह-जगह प्रदर्षन कर रहे हैं। भाजपा सरकार रोजगार तो दे नहीं पा रही है, उल्टे श्रमिकों को पूंजीपतियों की दया पर आश्रित बनाने की साज़िश की जा रही है। केन्द्र और प्रदेश की सरकारों की जनविरोधी नीतियों से किसान और श्रमिकों के हितों को गहरा आघात लगा है। कृषि और किसान के साथ श्रमिक ही कठिन परिस्थितियों में देष की अर्थ व्यवस्था को सम्हालता है, पर अब अन्नदाता को ही हर तरह से उत्पीड़न का षिकार बनाया जा रहा है।      
       ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, महानगर महासचिव सौरभ यादव, मोहनलालगंज विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, अधिवक्ता सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव, लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड प्रदेष अध्यक्ष अनीस राजा, युवजन सभा प्रदेष अध्यक्ष अरविन्द गिरी, लखनऊ बार एसोसिएषन महामंत्री जीतू यादव, जिला/महानगर उपाध्यक्ष मान सिंह वर्मा, नवनीत सिंह, ताराचन्द्र यादव, नवीन धवन बन्टी, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाष यादव, महासचिव सिद्धार्थ आनन्द, सिकन्दर यादव मौजूद रहे।