संस्कृत विषय से सिविल सेवा की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क कोचिंग एवं स्कालरशिप प्रदान किया जाता है

 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 सितम्बर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान भाषा विभाग उ0प्र0 शासन की स्वायत्तशासी संस्था है, जो संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का कार्य करता है। संस्कृत विषय लेकर सिविल सेवा की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क कोचिंग एवं स्कालरशिप प्रदान किया जाता है।
यह जानकारी निदेशक उ0प्र0 संस्कृत संस्थान द्वारा देते हुए बताया कि संस्कृत साहित्य के साथ आई.ए.एस./पी.सी.एस. की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों को निःशुल्क कोचिंग एवं स्कालरशिप दी जायेगी। इच्छुक प्रतियोगी 26 सितम्बर, 2020 से 15 अक्टूबर, 2020 तक विभाग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्नचेंदेातपजेंदेजींदंउण्पदपर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इस कोचिंग में संस्कृत साहित्य के साथ सामान्य अध्ययन की तैयारी देश के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों द्वारा करायी जाती है। - केवल