राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा  
लखनऊ 27 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि जसवंत सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतपूर्वक निर्वहन किया। सांसद के रूप में  उन्हांेने लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान की। श्री जसवंत सिंह के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
     राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 जसवंत सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।