केशव मौर्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा   
लखनऊ 27 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय जन नेता जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
     उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों व शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है