ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था की ज्वलंत मिसाल - अखिलेश यादव


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 12 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री और डीजीपी साहब चाहे जितने प्रवचन दें पुलिस की कार्यशैली बदलने वाली नहीं है। भाजपा सरकार के जंगलराज में पुलिस मित्र तो नहीं बन सकी, अत्याचार और अन्याय का पर्याय जरूर बन गई है। अपराधियों को जरा भी खौफ नहीं रह गया है। वे बेखौफ हो भी क्यों न जब पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी उनकी साजिशों में शरीक हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश में जनता के जानमाल की सुरक्षा नहीं रह गई है।
     अलीगढ़ में ज्वैलर्स के यहां गनप्वाइंट पर 35 लाख के गहने और 40 हजार की नकदी लूट कर अपराधी फरार हो गए। इस दिनदहाड़े हुई लूट से जनता अपने को असुरक्षित महसूस करती है। लोगों में भय है कि अब भाजपा राज में उनकी सुरक्षा नहीं हो सकती है। यह प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था की ज्वलंत मिसाल है।
     लोगों में असुरक्षा और दहशत के पीछे यह भी कारण है कि स्वयं प्रशासन में ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारी भी अपराधियों के संरक्षणदाता बन रहे हैं। आईएएस-आईपीएस जब दबंगों और जनता को ठगी से लूटने वालों की तरफदारी करेंगे तो जनता किससे न्याय की आशा करे? बिजनौर में तो एक महिला पुलिसकर्मी को अपने एएसपी से ही खतरा लगा है तो फिर कहां है कानून का राज? 


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image