मुख्यमंत्री ने काकोरी में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने काकोरी, जनपद लखनऊ में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।