मछुआ आवासों के निर्माण हेतु 1.20 करोड़ स्वीकृत

वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ  24 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र प्रायोजित ब्लू रिवोल्यूशन योजना के तहत मछुआ आवास निर्माण परियोजना में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 16 जनपदों में 100 मछुआ आवासों के निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1.20 करोड़ (एक करोड़ बीस लाख) रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि में केेन्द्रांश 72.00 लाख रूपये तथा मैंचिंग राज्यांश 48.00 लाख रूपये की धनराशि सम्मिलित है।
मत्स्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध मंे शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेशानुसार मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, बदायूँ, कानपुरनगर, इटावा, फर्रूखाबाद, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बिजनौर, मिर्जापुर भदोही, सहारनपुर जनपद में छः-छः तथा श्रावस्ती एवं सिद्धार्थनगर में आठ-आठ सहित कुल 100 मछुआ आवासों का निर्माण किया जायेगा।- निधि वर्मा


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image