आलोक सिंह रैकवार किसान कांग्रेस उ0प्र0 मध्य जोन का प्रभारी मनोनीत


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 29 अगस्त। कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा एवं संगठनात्मक कार्यों में दिये गये योगदान व किसानों के हितों के लिए किये जा रहे सद्प्रयासों को देखते हुए किसान कांग्रेस उ0प्र0 मध्य जोन के अध्यक्ष  तरूण पटेल ने आलोक सिंह रैकवार को किसान कांग्रेस उ0प्र0 मध्य जोन का प्रभारी प्रशासन नियुक्त किया है।
     श्री पटेल ने उम्मीद जतायी है कि आलोक सिंह रैकवार सौंपे गये दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए किसान कांग्रेस उ0प्र0 को और अधिक मजबूत बनाने व किसानों के हितों के लिए किये जा रहे संघर्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।