आदर्श व्यापार मंडल ने स्थापना दिवस पर व्यापारियों को सम्मानित किया 


वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ  24 अगस्त। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन के 16 स्थापना दिवस के अवसर पर फैजाबाद रोड स्थित हिरल बैंकट हॉल में "व्यापारी रत्न सम्मान "कार्यक्रम सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठन के पदाधिकारियों को "व्यापारी -रत्न सम्मान" से नवाजा गया।
    संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने  संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के व्यापारियों को 16वेस्थापना दिवस की बधाई दी तथा इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा वर्तमान में व्यापारिक हालात अत्यधिक कठिन है व्यापारियों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां आ गई हैं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा संगठन एक- एक व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और अधिक क्षमता के साथ संघर्ष करने का प्रयास करेगा। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श व्यापार मंडल अगले सप्ताह प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि एक- एक व्यापारी को संगठन से जोड़ना एवं उनकी समस्याओं का निदान कराना  संगठन का उद्देश्य है। 
     "व्यापारी -रत्न सम्मान" कार्यक्रम में व्यापारियों की  कई अवसरों  पर संघर्ष एवं सहायता करने तथा संगठन को मजबूत करने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा लॉकडाउन के समय मानवीय मूल्यों के संरक्षण की रक्षा करते हुए जरूरतमंद लोगों तक भोजन, राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का सहयोग करने में विशेष भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को "व्यापारी -रत्न सम्मान" से नवाजा गया 
"व्यापारी -रत्न सम्मान" पाने वालों पदाधिकारियों में अनिरुद्ध निगम, उदय कांत श्रीवास्तव, श्रीमती अनिला अग्रवाल ,श्रीमती अंजलि मौर्या, मोहित कपूर, दीपक लांबा, अशोक यादव, अनुराग सिंह, विजय कनौजिया, राजीव शुक्ला, अखिल ग्रोवर, आशीष गुप्ता, विवेक माहेश्वरी, विनीत कोहली, संजय गुप्ता, आनंद रस्तोगी ,गिरीश भार्गव ,अरविंद त्रिपाठी, ऋषि कांत वर्मा रहे।
       इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी  इकबाल हसन मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन ने किया।