1 किलो नाजायज अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 
 

 बरेली। दिनांक 07/08.04.2019 की रात्रि को थाना सुभाषनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मढीनाथ क्षेत्र में सिठौरा शान्ति विहार रोड शिवगंगा बारात घर के सामने घेराबंदी कर 02 अफीम तस्कर अतीक, अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। 

    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो नाजायज अफीम कीमत लगभग 01 लाख 30 हजार, 01 तमंचा 32 बोर, 02 जीवित कारतूस, 01 मोटर साइकिल व 02 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। इस सम्बन्ध में थाना सुभाषनगर में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।