संगरूर लोकसभा सीट: AAP के सबसे पॉपुलर चेहरे भगवंत मान के लिए होगी कड़ी टक्कर

आम आदमी पार्टी (AAP) से पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान सांसद हैं। मान ठेठ पंजाबी नेता नहीं है। उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन और अपने विट्टी अंदाज से मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। राजनेताओं पर जोक्स उनकी खास पहचान रही है। साथ ही ग्रामीण पंजाब से जुड़े मजेदार लतीफों ने उन्हें पंजाब और पूरे देश में लोकप्रियता दिलाई। 2014 के लोकसभा चुनावों में जब आम आदमी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो उन्होंने संगरूर से चुनाव जीत कर सबको चौंका दिया। 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रचारक के रूप में भगवंत मान ने आप को मुख्य विपक्षी पार्टी बना दिया। पहली बार सांसद बने मान पंजाब में सबसे लोकप्रिय चेहरों में से हैं। वह प्रदेश प्रमुख भी हैं, लेकिन उनकी असली चुनौती अब सामने है।