मैनपुरी से सपा के बैनर पर लड़ेंगे मुलायम, अटकलों पर लगा विराम 







(वेब वार्ता/अजय कुमार वर्मा) 

लखनऊ  08 मार्च 2019। अंततोगत्वा मुलायम सिंह के नाम की घोषड़ा हो ही गयी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम गोपाल यादव ने लोकसभा चुनाव हेतु जिन छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है। ऐसे वक्त में जब मुलायम सिंह यादव को तकरीबन सपा की मुख्यधारा की सियासत से दूर और शिवपाल यादव के करीब समझा जा रहा था , पार्टी द्वारा यह घोषड़ा बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। सपा के अनुसार तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभालने वाले मुलायम सिंह यादव आने वाले लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। इस प्रकार वह एक बार फिर सक्रिय राजनीति की तरफ लौट रहे हैं। बेटे अखिलेश यादव के हाथ में पार्टी की कमान सौंपने के बाद मुलायम सिंह यादव पार्टी में संरक्षक की भूमिका में थे। 

उनके अलावा समाजवादी पार्टी ने जिन अन्य पांच उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उनमे है कन्नौज से डिंपल यादव, खीरी से डॉ. पूर्वी वर्मा, हरदोई (सु०) से उषा वर्मा , बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल व बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।




 

 




 

Attachments area