मधेपुरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पप्‍पू यादव

पटना। जाप के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद पप्पू यादव​ बिहार के मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। जन अधिकार पार्टी की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया। सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें कोई यह न बताए कि किस चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार बनेंगे। वहीं जाप संयोजक की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि जाप पार्टी हर हाल में मधेपुरा से चुनाव लड़ेगी और पप्पू यादव ही होंगे। 
पप्‍पू यादव ने रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सेना पर राजनीति कर रह रहे हैं। यह देश के लिए सही नहीं है। उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन का अभिनंदन किया और देश के पराक्रमी सैनिकों का आभार प्रकट किया। कहा कि बीते घटना क्रम में एक ओर जहां पाकिस्तान की असेंबली में वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने विपक्ष का सम्मान किया और उनके सामने झुक गए। लेकिन उसी वक्त हमारे देश के प्रधानमंत्री देशभर में घूम–घूम पर देश भर में विपक्ष को गाली देने में व्यस्त थे। वे विपक्ष से मदद की उम्मीद भी करते हैं और दूसरी ओर उनको गाली भी दे रहे हैं। यह सही नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि आज उनके लिए देश जीतना जरूरी है या चुनाव? आज देश को मजबूत करना ज्यादा जरूरी है या भाजपा का बूथ जीतना? सत्ता में वापसी ज्यादा जरूरी है या अभिनंदन की वापसी? उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है। हमारे देश की सेना दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत है। क्या यह सिर्फ चार साल की देन है या पिछले 70 साल के भारतीय जनता के समर्पण या विश्वास की देन है। किसकी देन है। मिराज जैसे फायटर जेट किसकी देन है। उन्हें बताना चाहिए कि चार साल में क्या मिला देश को नफरत और भय के लिए।