बिहार : एनडीए में सीट बंटवारा तय, गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में गई

भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीथ बंटवारे का एलान कर दिया है। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा। बिहार में भाजपा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद से चुनाव लड़ेगी। जबकि, जेडीयू बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाज और जहांनाबाद से चुनाव लड़ेगी । लोजपा के खाते में हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई की सीट आई हैं। इस बार गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में गई है।


बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए खासकर पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को लंबी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि बिहार, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के सात राज्यों की सीटों पर चर्चा हुई। करीब आठ घंटे चली बैठक के बाद नामों पर अंतिम मुहर नहीं लग पायी थी।