भाजपा अहंकार में नौजवानों को कुचलना चाहती है : प्रियंका
- प्रियंका मेरठ पहुंची चंद्रशेखर का हाल चाल लेने 

 

वेब वार्ता/अजय कुमार वर्मा

 लखनऊ/मेरठ। आज प्रियंका गांधी वाड्रा मेरठ पहुंची, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया राज बब्बर और विधायक अजय कुमार लल्लू भी थे। 

बताते चलें कि आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती हैं। चंद शेखर का हाल-चाल लेने के बाद प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा की यह भाजपा सरकार इतनी अहंकारी बन गई है कि यह नौजवानों को कुचलना चाहती है। रोजगार उन्होंने दिया नहीं और अब आवाज भी सुनना नहीं चाहती। चंद्रशेखर नौजवानों की आवाज उठाते रहते हैं और जिस प्रकार से इस नौजवान को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पीटा है वह और उनकी पार्टी इसका विरोध करती है, इसलिए आज हम सब चंद्र शेखर को देखने आए हैं। जो शख्स संविधान एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध करता है और नौजवानों के लिए हक के लिए लड़ता है हम सब उनके साथ हैं। इस अवसर पर उनके साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इमरान मसूद पूर्व विधायक, मेरठ के जिला एवं नगर अध्यक्ष एवं तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे।