कलर फैक्ट्री के सिलेंडर में विस्फोट, छह मजदूर झुलसे, कई के फंसे होने की संभावना

हाथरस. अलीगढ़ रोड स्थित कलर फैक्ट्री में बुधवार दोपहर सिलेंडर फटा है। जिसकी चपेट में आकर छह मजदूर झुलसे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सभी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अभी कई मजदूरों के फैक्ट्री में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। राहत बचाव कार्य जारी है। तहसील सदर क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर कलर फैक्ट्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे अचानक फैक्ट्री तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। भदगड़ मच गई। तत्काल सूचना फायर, पुलिस को दी गई। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। करीब छह मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया है। ये सभी बुरी तरह झुलसे हैं। सभी को अलीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर डीएम, एसपी व कई थानों की फोर्स पहुंचा है।