कल लखनऊ में भारत के मन की बात कार्यक्रम में मुख्तार अब्बास नकवी संवाद करेंगे 
लखनऊ (वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी कल प्रात 10:40 बजे लखनऊ  आ रहे है। जहा वह ‘‘भारत के मन की बात‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत फोकस गु्रप मीटिंग (अंसल टेक्निकल इंस्टीट्यूट) सेक्टर सी, पाॅकेट-9, सुशांत गोल्फ सिटी में प्रातः 11ः30 बजे बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से सुझाव लेगें तथा संवाद करेगें। 

प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत के मन की बात के अन्र्तगत बुद्धिजीवियों से संवाद सुझाव कार्यक्रम का संयोजक प्रदेश मंत्री  संतोष सिंह जी कर रहे है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अन्र्तगत पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री गण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रवास कर कला, साहित्य, चिकित्सा, शिक्षा विज्ञान, तकनीकी, विधि आदि अनेक क्षेत्रों में कार्यकर रहे है बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ संवाद करेगें तथा उनके सुझाव लेगें। 

इसके बाद 12:30 बजे श्री नकवी (अंसल टेक्निकल इंस्टीट्यूट ) सेक्टर सी, पाॅकेट-9, सुशांत गोल्फ सिटी सुलतानपुर रोड़ लखनऊ में प्रेसवार्ता करेगें। अपरान्ह 2 बजे प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन मा. रामलाल जी के साथ अवध क्षेत्र की बैठक में भाग लेगें तथा शायं 4 बजे प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन की बैठक में भाग लेगें जिसका संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चुनाव प्रबंधन का कार्य देख रहे जेपीएस राठौर करेगें।