विधान सभा अध्यक्ष ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि की कामना की


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 12 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि की कामना की है।
भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं और इस दिन को आयुर्वेद दिवस के रुप में भी जाना जाता है। श्रीसूक्त में वर्णन के अनुसार लक्ष्मी जी भय और शोक से मुक्ति दिलाती हैं। कुबेर भी आसुरी प्रवृत्तियों का हरण करने वाले देव हैं, इसीलिए उनकी भी पूजा का प्रचलन है। इस दिन देवताओं के निमित्त दीपदान भी किया जाता है।- जयेन्द्र सिंह