उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

 लखनऊ 14 नवंबर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि व शांन्ति लाये।

दीपावली के पावन अवसर पर श्री मौर्य ने देश व प्रदेश वासियों से अपील की है कि वह मिट्टी के दीप जलाएं और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनायें।

और कोविड-19के मद्देनजर निर्धारित  प्रोटोकोल  का पालन करें।