उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 5 नवंबर। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला-शहर चेयरमैन की संगठनात्मक बैठक आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में कोविड नियमों का पालन करते हुए पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन अशोक गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी मौजूद रहे। बैठक का संचालन विभाग के प्रदेश संयोजक गुप्तेश्वर उपाध्याय ने की। जिसमें वाइस चेयरमैन अक्षयवर शक्ल एवं सुभाष मिश्र, प्रदेश संयोजक दीपक भट्ट एवं रमेश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
     बैठक में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्तर से लेकर ब्लाक व बूथ स्तर तक संगठन का गठन कर मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश में पूर्व सैनिकों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गयी। ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती में हीलाहवाली करने, रेलवे गेट मैंन के पद पर नियुक्त पूर्व सैनिकों को वेतन न देने तथा वेतन मांगने पर सेवा समाप्त करने की धमकी दिये जाने जैसे ज्वलन्त मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बुलन्दशहर में सैनिकों के परिवार के बच्चों को प्रताड़ित करने के मामले पर भी गंभीरता से चर्चा हुई।
      बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी ने पूर्व सैनिक पदाधिकारियों को इस कोविड महामारी में भारी संख्या में जिलों जिलों से आने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने आश्वासन दिया कि प्रदेश कंाग्रेस द्वारा जो भी हर संभव संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरतें होंगी उन्हें उपलब्ध करायेगी। साथ ही साथ उन्होने कोरोना काल में पूर्व सैनिकों द्वारा कांग्रेस के आवाहन पर अप्रवासी मजदूरों को मदद पहुंचाने के लिए जो काम किया गया है उसके लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। चेयरमैन अशोक गोयल ने पूर्व सैनिक पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस आलाकमान पूर्व सैनिकों को प्रत्येक स्तर पर उनकी भागीदारी दिये जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिक चलो बूथ की ओर अभियान को अपना संकल्प बनाकर अपने अपने क्षेत्र में सबको साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।