स्वदेशी अपनाएं साथ में पर्यावरण बचाएं - विनोद  माहेश्वरी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ १३ नवम्बर। आज चौक व्यापार मंडल द्वारा चौक चौराहे पर गाय के गोबर और मिट्टी से बने हुए दीपक का स्टॉल लगाकर जनता के बीच स्वदेशी अपनाएं और पर्यावरण बचाएं का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया विशेष रुप से उपस्थित थी। 
    महापौर ने कहा विदेशी सामान का बहिष्कार कर हम लोग भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं इसके लिए गाय के गोबर और मिट्टी के दिए जलाकर दीपावली धूमधाम से मनाएं, इससे पर्यावरण भी शुद्ध होगा। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक तथा चौक व्यापार मंडल के चेयरमैन अभिषेक खरे ने प्रोत्साहन स्वरूप जनता से गाय के गोबर और मिट्टी के दिए और गाय के गोबर से निर्मित मूर्तियां खरीदने का संदेश दिया । 
     सर्राफा  एसोसिएशन के महामंत्री विनोद  माहेश्वरी, शुभ संस्कार समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ,व्यापार मंडल के डॉक्टर राजकुमार वर्मा, ओम प्रकाश दीक्षित ,सचिन खन्ना, दीपू खत्री, रिंकू कपूर, शशि कपूर ,अवधेश शुक्ला ,आशीष दीक्षित, संजय रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मिट्टी के दीपक खरीद कर निर्माण करने वाले सेवा भारती संस्था की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।